Daily Habits For Staying Positive | खुद को पॉजिटिव रखने के लिए डेली की आदतें

Daily Habits For Staying Positive | खुद को पॉजिटिव रखने के लिए डेली की आदतें  


खुद को पॉजिटिव रखने के लिए डेली की आदतें

जिंदगी में बहुत बार ऐसा होता है जब हमें मुश्किल वक्त से होकर गुजरना पड़ता  है हम पॉजिटिव रहना चाहते हैं लेकिन फिर भी हमारे नेगेटिव थॉट्स हमारे ऊपर हावी होने लगते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करेंगे ऐसे कुछ पॉजिटिव पॉइंट्स के बारे में जो हमेशा आपको पॉजिटिव रखने में आपकी मदत करेंगे एक बार जरूर पड़े और शेयर करें ताकि औरों को भी मदत मिल सके। 

खुद को पॉजिटिव रखने के लिए डेली आदतों में  सबसे पहले आपकी सुबह ब्यूटीफुल होनी जरूरी है और वो तभी हो सकती है जब आपकी नींद पूरी होगी, आपको शायद पता न हो एक सर्वे के हिसाब से ४०% लोगों का मूड बस इसलिए ख़राब  रहता है क्योंकि उनकी नींद पूरी नहीं होती है। यानी रात भर चैटिंग चैटिंग करना और सुबह जल्दी उठना और फिर काम में अपना दिमाग लगाना। 

अगर आप भी इस तरह से जिंदगी बिता रहे हो तो भाई लोगों यह कोई तरीका नहीं है अपनी बॉडी से पेश आने का। आपको सबसे पहले तो enough नींद लेनी जरूरी है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कितने बजे सोते हो बस आपको सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अब अगर आपको कल सुबह जल्दी उठना है तो आपको रात को पहले सो जाना चाहिए तभी आप सुबह जल्दी उठ सकते हो। 


1. अपने दिन की शुरुरात को धन्यबाद के भाव से  स्टार्ट करें :  जैसे ही आप सुबह बिस्तर उठे सबसे पहले कुछ और सोचने से पहले कुछ और करने से पहले बिस्तर से उतरने से पहले अपने दोनों हाथों को रेफोल्ड करिए आसमान की तरफ देखते हुए जिस भी भगवन को मानते हुए उसका आहवान करते हुए दो तीन चीजों को याद करिये जिसके लिए आप भगवान के शुक्रगुजार हैं। 


2. ध्यान देना: प्रातः की शुरुरात  ध्यान या ध्यान में समय निकालने से आपके मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है। इसलिए सुबह के समय योगासन लगाकर कुछ समय ध्यान में बैठें। स्वम पर ध्यान केंद्रित करें। 

ध्यान करने के बाद हमें थोड़ा exercise करनी चाहिए अगर आप ज्यादा कठिन exercise नहीं कर सकते तो कुछ आसान  exercise को कर सकते हैं जैसे की फुल-बॉडी वार्मअप (Full-Body Warmup), वृक्षासन या ट्री पोज़ (Tree Pose), अधोमुखश्वानासन (Adho Mukha Svanasana), स्क्वाट्स (Squats) और सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar In The Morning) सूर्य नमस्कार को सुबह के समय करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है इसलिए सूर्य नमस्कार जरूर कम से कम २० मिनट करना चाहिए इससे आपका का मन एकाग्र रहेगा और आप अपने शरीर को हल्का अनुभव करेंगे। 

3. सकारात्मक सोच: अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखने के लिए, आप अपने विचारों पर निगरानी रख सकते हैं और नकारात्मकता विचारों  को प्रतिस्थापित कर सकते हैं। मतलब नकारात्मक विचारों से अपने मन को हटाकर सकरात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करें।  


4. अपनी ऊर्जा को पूंजी समझें : आपकी एनेर्जी आपका एसेट्स है इसलिए अपनी ऊर्जा यूँ ही न जाया करें, कहने का मतलब है क्या आप किसी अनजान को पैसे का लोन देंग, क्या आप अपने एसेट्स को सस्ते में बेचेंगे फिर अपनी एनर्जी क्यों waste करते हैं। सिर्फ पॉजिटिव थिंकिंग वाले लोगों के साथ एनर्जी शेयर और बिल्ड करें।  इससे आपकी एनर्जी और  करेंसी  दोनों इनक्रीस होती हैं और आप प्रॉफिट में रहते हैं 

5. नकरात्मक सोच को बाय बाय: नेगेटिव थॉट्स और एक्शन से बचें अगर गाड़ी ख़राब है तो चाहें कितना भी धक्का दो या फिर उसमें कितना भी तेल डालो सब waste उसी प्रकार एनर्जी को waste करने से पहले सोचिये इस थॉट्स से कुछ फायदा है क्या ये मुझे एनर्जी प्रॉफिट दे रहा है अगर नहीं तो वो थॉट्स या एक्शन छोड़ दें। और अपने आपको एक्सेक्यूज़ कर लें। 


6. फीलिंग्स को समझें : अपनी फीलिंग्स को ध्यान से observe करें। जलन, comparison ,लालच, नफरत ,गुस्सा ऐसी नेगेटिव फीलिंग्स आपकी एनर्जी को कमजोर बनाती हैं इनको पॉजिटिव एनर्जी वाली  फीलिंग्स से replace करें। दया, प्यार सम्मान, करुणा, पेसेंस, खुशी  इनमें से डेली एक पॉजिटिव फीलिंग्स प्रक्टिस करें फिर देंखे आपके जीवन में क्या कमाल होता है।  


7. अपने पर फोकस करें : दूसरों को बदलने में टाइम वेस्ट न करें सबका अपना अलग नज़रिया होता है सबकी अपनी चॉइस होती है और सबकी अपनी सोच होती है और सही भी है आपका फोकस बस अपने एक्शन और अपनी चोइसेस पर होना चाहिए। फीडबैक लें आगे बड़े और दूसरों की मदत करें। 


8. पेशेंस रखें : हैबिट बनाने में टाइम लगता है तो पेशेंस रखिये। जैसे जैसे आप पॉजिटिव थिंकिंग की प्रैक्टिस करते जायेंगे और अपनी एनर्जी प्रॉफिट को बढ़ता हुआ देखेंगे खुद व खुद आपका मांईडसेट चेंज हो जायेगा। आप realize करेंगे पावर ऑफ़ चॉइस आपके हाथ में है। 

Comments

Popular posts from this blog

Duniya Ki Rahasyamayi Unsuljhi Baate | दुनिया की रहस्यमई अनसुलझी बातें

kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें

Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi | Budha Ke Anmol Motivational Bichar in Hindi