kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
यहां हम कुछ कड़बी मगर सच्ची बातें दे रहे हैं जो जीवन में आपको एक अच्छी सीख देंगी एक बार जरूर पड़े।
1. अपनी जिंदगी के सलीके कुछ यूं मोड़ दो जो तुम्हें नज़र अंदाज करे उसे नज़र आना छोड़ दो।
2. बीता हुआ कल कभी वापस नहीं आता पर बीते हुए कल में लोगो के बर्ताव हर वक्त याद जरूर आता है।
3. वक्त जैसे बनो जो कदर न करे उसे दोबारा मत मिलो।
4. कभी किसी को छोटा ना समझिये हज़ारों के कपड़े शोरूम में लटकते रह गये , और छोटा सा मास्क करोड़ो का व्यापर कर गया।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
5. मत ढूंढो की दुनियाँ मैं खूबसूरत कौन है, देखना है तो उसे देखो जिसके होने से आपकी दुनियां खूबसूरत है।
6. जो चीज गलत है वो गलत है। चुप रहकर कायर बनने से अच्छा है कि, वहाँ बोलकर बदतमीज बन जाओ।
7. एक वक्त के बाद हर कोई गैर हो जाता है, उम्र भर किसी को अपना समझना बस वहम है !!
8. जरुरत पड़ने पर बहाना और बुरे वक्त में ताना कोई कितना भी अपना हो अक्सर मार ही देता है।
9. अगर निभाने की चाहत दोनों तरफ से हो तो कोई भी रिश्ता ख़त्म नहीं होता !
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
10. किसी का मन और मौन बहुत कम लोग समझ पाते हैं।
11. कदर वो है जो मौजदगी में हो, बाद में होने वाले को पछतावा कहते हैं।
12. सच्ची और असली ख़ुशी बड़ी गाड़ी, बंगला धन दौलत, जेवर और किसी सामान में नहीं है। सच्ची और असली ख़ुशी तो सम्मान और एक दूसरे का दिल से साथ निभाने में है और इंसान आज ये बात समझ ही नहीं रहा।
13. जो नसीब में नहीं होता वो रोने से भी नहीं मिलता।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
14. किसी भी इंसान के पीछे भाग कर अपनी वैल्यू कम मत करो जो आपका होगा, वो कहीं नहीं जायेगा।
15. जितना हो सके अपने आपको व्यस्त रहने की कोशिस कीजिए ताकि आपको उदास रहने का वक्त ही ना मिले।
16. दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज नींद है, जो इंसान को कुछ देर के लिए हर गम से आजाद कर देती है।
17. जीवन में जब कुछ बड़ा मिल जाए तो छोटे को मत भूलना, क्योंकी जहाँ सुई का काम हो वहाँ तलवार काम नहीं करती।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
18. जिंदगी बहुत छोटी है इसे ऐसे लोगो के साथ बिताए जो आपको हंसाए और आपको महसूस कराएं, कि आप उनके लिए जरुरी है।
19. छल का फल छल होता है फिर वो आज हो, या फिर कल !!
20. एक वक्त के बाद किसी चीज की इच्छा नहीं होती, ना खुद से, ना दुसरो से बस सुकून चाहिए होता है।
21. जिनसे उम्मीद ख़त्म हो जाए उनसे फिर उम्मीदे कहाँ रहती हैं।
22. मिलकर सबसे रहिये जनाब पर किसी से दबकर नहीं।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
23. जीवन में वास्तविक होना आस्तिक या नास्तिक होने से कही अधिक श्रेष्ठ है।
24. जिंदगी का सफर भी अजीब है बिना कुछ लिए आते है हर चीज के लिए लड़ते हैं और अंत में सबकुछ छोड़कर चले जाते हैं।
25. बद्धिमान वो नहीं होता जो केवल बोलना जनता है,
असली बुद्धिमान तो वो है, जिसे पता है कहां चुप रहना है..!!
26. सुकून खुद में है दूसरों में तो केवल उलझन ही मिलेगी।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
28. जो चालक बनकर दूसरों के दिल और जज्बातों से खेलते है
यकीन मानो वो एक दिन खुद खिलौना बन कर रह जाते हैं।
29. इंसान की उसकी बेवकूफी नहीं बल्कि जरुरत से ज्यादा चालाकी उसे ले डूबती है।
30. शादी का अर्थ है अपनी
आजादी को आधा और जिमेदारियों को दुगनी कर लेना।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
31. परख अगर हीरे की करनी है तो अंधरे का इंतजार करो, वरना धूप में तो कांच के टुकड़े भी चमकते हैं।
32. किसी ने सही कहा है इंसान तीन ही अच्छे होते हैं,
एक जो मर गया हो
दूसरा वो जो पैदा नहीं हुआ, और तीसरा वो जिसे हम जानते नहीं।
33. उस इंसान से हमेशा दूरी बनाए रखें जिस इंसान को खुद की गलती नज़र ही ना आती हो।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
34. आखिर में सबकुछ जाने देने का नाम ही
जिंदगी है, पर सबसे ज्यादा तकलीफ
तब होती है जब आपको अलविदा
कहने का मौका ही नहीं मिल पाता।
35. जब जिंदगी समंदर से गिरती है तब वक्त तैरना सिखा देता है।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
36. एक बात हमेशा याद रखना
जो आपको Ignore करे, तो दोबारा उसे Disturb मत करना।
37. जिंदगी चाय है और दोस्त कुल्हड़ बिना कुल्हड़ के चाय अधूरी है।
38. किसी के साथ धोखेबाजी करके खुश मत होना ,
तकदीर जब तमाचा मारती है तो वो मुँहू पर नहीं सीधा रूहु पर लगता है।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
39. पतझड़ में सिर्फ पत्ते गिरते हैं
नज़रो से गिरने का कोई मौसम नहीं होता।
40. अपने खिलाफ बातें ख़ामोशी से सुन लो,
यकीन मानो वक्त बेहतरीन जबाब देगा।
41. सम्बंधों को तोड़ने का काम झूठ करता है।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
क़्योंकि सत्य कभी न कभी सामने आ ही जाता है।
42. जज्बात वहाँ जाहिर करो जहाँ उनकी कद्र हो।
बाकी तो आँख से गिरा आँसू भी लोगों को पानी लगता है ।
43. अपनी भावनाओं को किनारे रखकर, लोग जैसे हैं उन्हें वैसा ही
देखना शुरू करें, वरना आप मूर्ख बनते रहेंगे।
kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें
44. मर्यादा में रहकर भी सुन्दर दिखा जा सकता है,
जरुरी नहीं सुंदरता के लिए अपने संस्कार त्यागने पड़े।
45. तूफान ज्यादा हो तो पेड़ टूट जाते हैं और घमंड
ज्यादा हो तो रिश्ते टूट जाते हैं।
46. पाप शरीर नहीं करता विचार करते हैं, और गंगा विचारों को नहीं शरीर को धोती है।

Comments
Post a Comment