Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi | Budha Ke Anmol Motivational Bichar in Hindi

 Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi(भगवान बुद्ध के प्रेणादायक अनमोल विचार )

Budha Ke Anmol Motivational Bichar in Hindi


बुद्ध एक आदर्श पुरुष थे उनका पूरा नाम सिद्धार्थ गौतम था जब उन्हें दिव्या ज्ञान की प्राप्ति हुई तब से वे भगवान बुद्ध के नाम से विख्यात हुए उन्होंने अपने ज्ञान से बहुत लोगों का उद्धार किया। उन्होंने लोगों को सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया और उनके दुखों को दूर करने के लिए आष्टांगिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। 
यहाँ हम कुछ बुद्ध के अनमोल विचार दे रहे हैं एक बार इन्हे जरूर पढ़े। 

1. भगवान बुद्ध कहते हैं, अंधरे को हटाने में समय बर्बाद न करे बल्कि दिए को को जलाने में समय लगाइये। 


2. हमारे विचारों से ही हमें आकार मिलता है, अर्थात इंसान का जैसा विचार होता है इंसान धीरे-धीरे वैसा ही बन जाता है।  


3. आप अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे बल्कि आप अपने क्रोध के कारण दंड पाओगे। 

Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi

4. किसी व्यक्ति के महान बनने में उसके कर्मो का विशेष योगदान होता है, अर्थात  कोई भी पुरुष अपने कर्मो से महान बनता है न की अपने जन्म से। 


5. अगर कोई उपलब्धि प्राप्त करनी है तो अपने आपको शांत रखना सीखिए, अर्थात जिस व्यक्ति का मन शांत होता है और जो व्यक्ति बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है वह वही व्यक्ति होता है जिसने सच को हासिल कर लिया है, और जो दुःख और तकलीफों से मुक्त हो चूका है। 


6.  भगवान बुद्ध कहते है, जो गुजर गया उसके बारे में मत सोचो और भविष्य के सपने मत देखो। केवल वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करो। 


7. जो कुछ इस संसार में है वो अस्थिर है इसलिए अपने आपको स्थिर रखो। अंधविस्वास किसी पर मत करो, किसी पर विस्वास तब तक न करो जब तक वो तुम्हारी विस्वास की कसौटी पर खरा न उतरे। अपो दीपो भव: अर्थात अपना दिया स्वयं बनो किसी के सहारे मत रहो। 


8. अगर आप बुद्धि बल और विवेक को एक साथ प्रयोग करते है तो आपको सफलता मिलनी तय है। 


9. इंसान जिस शांति की तलाश में भटकता फिरता है वह उसके अंदर ही होती है। 

Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi

10. बुद्ध कहते है, अपनी स्वयं की क्षमता से काम करो, दुसरो पर निर्भर मत रहो। 


11. बुद्ध कहते है, हमें हमारे अलावा कोई और नहीं बचा सकता, हमें हमारे अलावा कोई नहीं बचा सकता, हमें अपने रास्ते पर खुद चलना है। 


12. तीन चीजों को ज्यादा देर तक नहीं  छुपया जा  सकता  है।  सूर्य चन्द्रमा और सत्य वह एक न एक दिन स्वयं ही उजागर हो जाता है। 


13. एक मक्कार और बुरे दोस्त से  आपको एक जंगली जानवर जानवर से ज्यादा डरने की जरुरत है एक जंगली जानवर आपके सरीर को घायल  कर  सकता है लेकिन एक दुष्ट  दोस्त आपके मन को घायल कर देगा। 


14. अपनी लाइफ से ज्यादा से ज्यादा पाने के लिए आपको अपने आपको ईमानदार लोगो से घेरे रहने की जरुरत है। 


15.  इंसान के दुःख का मुख्य कारण है अपने आपको दूसरे व्यक्ति एवं वस्तु से जोड़े रखना अर्थात लगाव ही दुखों का कारन है। 


16. गौतम बुद्ध कहते हैं वो व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता जो हमेशा आने वाली दिक्कतों के बारे में सोचता रहता है। आप लगातार मेहनत कर रहे हैं और बार बार  फेल हो रहे हैं तब आपको लगेगा सबकुछ छोडे देता हुं और नहीं होगा मुझसे ये समय ऐसा होता है या तो इंसान उस काम को छोड़ देता है या अपने गुस्से को काम पर छोड़ देता है और  अपना सौ परसेंट देता है तब उसको सफलता जरूर  मिलती है। ये चीज हम सबको करनी चाहिए फिर सफलता निष्चित है। गौतम बुद्ध की शिक्षा सभी को एक नयी दिशा देती है।  


17. शरीर में कोई सुंदरता नहीं होती, सुन्दर होते है उस व्यक्ति का मन उसके विचार उसका व्यव्हार उसकी वाड़ी  उसके संस्कार और उसका चरित्र  जिस व्यक्ति के जीवन  में ये सब होते हैं वही इंसान इस दुनिया का सबसे सुन्दर व्यक्ति  है। 


18. बुद्ध कहते हैं, कभी घमंड न करें क़्योंकि सुबह होने तक फूलो को भी नहीं पता होता है की स्वागत में जान है या अर्थी पर। 


19. बुद्ध कहते है जाति केवल दो ही हैं स्त्री और पुरुष धर्म केबल एक है इंसानियत बाकी सब पाखंड।


20. बुद्ध कहते है, जो व्यक्ति अपनी निंदा सुनने के बाद भी शांत रहता है वो व्यक्ति सम्पूर्ण जगत पर विजय प्राप्त कर सकता है।  


21. बुद्ध कहते है, अगर कोई व्यक्ति आपके रस्ते में गड्ढा खोदे तो परेशान मत होना क़्योंकि यही लोग आपको उस गड्डे से छलांग लगाना सिखाएंगे। 


22. बुद्ध कहते है, अगर कोई आपके जीवन में रोक टोक करने वाला है तो उसका अहिशान मानिये क्योंकि जिन बागो में माली नहीं होते है वो वाग जल्दी ही उजड़ जाते हैं। 


23. बुद्ध कहते है, जब तालाब भरता है तब मछली चींटी को खाती है और जब तालाब सुख जाता है तब चींटी मछली को खाती है मौका सब को मिलता है बस अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए। 


24. बुद्ध कहते है, मन में हमेशा जीत की आश होनी चाहिए नसीब बदले या न बदले लेकिन वक्त जरूर बदलता है। 


25. बुद्ध कहते है, इंसान अपना घमंड अपने अच्छे वक्त में दिखाता है  लेकिन उसका परिणाम उसे उसका बुरा वक्त बताता है।


26. बुद्ध कहते है, जिंदगी में इतने व्यस्त रहिये की पछतावा, दुःख, डर  और नफरत के लिए समय ही न बचे क्योंकि याद रखिये जीवन में खाली व्यक्ति ही ज्यादा दुखी रहता है। 


27. जब आंसू आपके हों और प्रभाव किसी और पर पड़ता हो तब समझ लेना रिश्ता सर्वोत्तम है जिसे तोड़ने की गलती सपने में भी न करें। 


28. त्याग के बिना कुछ भी पाना संभव नहीं है क़्योंकि सांस लेने के लिए भी पहले साँस छोड़िनी पड़ती है। 


29. जो आपके होने का मूल्य नहीं जानते, उन्हें छोड़ देना ही अच्छा है। 


30. स्वस्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और विश्वास सबसे अच्छा संबंध। 


31. एक क्षड़ एक दिन को बदल सकता है।  एक दिन एक जीवन को बदल सकता है। और एक जीवन पुरे विश्व को बदल सकता है। 


32. जैसे ठोस चट्टान हवा से नहीं हिलती। उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति प्रशंसा या आरोपों से विचलित नहीं  है। 


33. हर सुबह हम पुनः जन्म लेते है। हम आज क्या  करते है। यही सबसे मायने रखता है। 

Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi

34. हमारे वास्तविक जीवन की सबसे बड़ी विफलता है हमारा असत्यवादी होना। इसलिए जीवन में हमेशा मृदु भाषी और सत्यवादी रहे। 


35. हम जब बोलते है तो हमें अपने शब्दों को देखभाल के चुनना चाहिए, की सुनने वाले पर उसका किया प्रभाव पड़ेगा। अच्छा या बुरा। 


36. बुद्ध कहते है, क्रोध करना एक गर्म कोयले को दूसरे पर फैकने के समान है, जो पहले आपका ही हाथ जलाएगा। 


37. आपके पास जो कुछ भी है उसे बढ़ा-चढ़ा कर  मत दिखाइए और न ही दूसरो से ईर्ष्या कीजिये। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति कभी कभी भी प्राप्त नहीं होती है।  


38. बुद्ध कहते है, जीवन में ये चीजें  सबसे अधिक मायने रखती हैं कि आपने कितने अच्छे से प्रेम किया। आपने कितनी पूर्णता के साथ जीवन जिया। आपने कितनी गहराई से अपनी कुंठा को जाने दिया। 


39. भगवन बुद्ध कहते हैं,  हम चाहें कितनी भी अच्छी किताबें अथवा कितने भी महान  ग्रन्थ पढ़  लें अगर हमने उनको अपने जीवन में नहीं उतारा तब उनको पढ़ने का कोई फायदा नहीं। 


40. बुद्ध कहते हैं, हर दिन के पल को चेतना में जिओ। जो पीछे चला गया उसका न  राग मन में न हो, न ही आने वाले कल के सपनों की नींद में डूबे रहो। इसी छड़ अर्थात सचेत अवस्था में पूर्ण जिओ।   


आशा है बुद्ध के (Buddha Ke Anmol Bichar in Hindi) आपको अच्छे लगे होंगे ऐसे प्रेणादायक विचारों एवं मोटिवेशनल कोट्स के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिये। 

धन्यबाद !!


Comments

Popular posts from this blog

Duniya Ki Rahasyamayi Unsuljhi Baate | दुनिया की रहस्यमई अनसुलझी बातें

kadbi Magar Sachi Baatein | कड़बी मगर सच्ची बातें